Punjab Wrap Up: जालंधर की लैब में पहुंचे बर्ड फ्लू प्रभावित राज्यों के सैंपल तो वहीं मुख्तार अंसारी को UP ले जाने की तैयारी, पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 09 Jan, 2021 08:10 PM

punjab wrap up

हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

जालंधरः पंजाब में बर्ड फ्लू को लेकर जहां सरकार गंभीर हो गई है, वहीं राजोआना मामले पर सुखबीर बादल ने केंद्र सरकार से उनको रिहा किए जाने की अपील की। इसके अलावा यूथ अकाली दल के नेताओं ने आज लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर और कई अन्य जगहों पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। 

जालंधर की लैब में पहुंचे 5 बर्ड फ्लू प्रभावित राज्यों के सैंपल, जांच तेज
samples of 5 bird flu affected states reached in jalandhar s lab
पंजाब में बर्ड फ्लू को लेकर सरकार गंभीर हो गई है। जालंधर स्थित नार्थ रीजनल डिसीसिज डायगनोस्टिक लैब (एन.आर.डी.डी.एल.) ने अब बर्ड फ्लू की सैंपलिंग शुरू कर दी है। सभी जिलों के वैटनरी डाक्टरों को कहा गया है कि वह पोल्ट्री के साथ साथ घरों में रखे मुर्गों आदि की भी जांच करें। लैब में पंजाब सहित 5 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों से आ रहे पक्षियों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि पंजाब में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

Farmer Protest- 15 जनवरी को देश भर में प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस: सूत्र
सूत्रों से खबर मिली है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शुक्रवार को पंजाब के कुछ कांग्रेसी नेताओं ने बैठक की थी, जिसमें 15 जनवरी को लेकर कांग्रेस ने रणनीति बनाई है। गौरतलब है कि उक्त बैठक में पंजाब से गुरजीत सिंह औजला, रवनीत बिट्टू, जसबीर गिल सहित कुछ और सांसद भी मौजूद थे। यह सभी कांग्रेसी सांसद पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे है।

सुखबीर बादल ने केंद्र से की बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की मांग
sukhbir singh badal
राजोआना मामले पर सुखबीर बादल ने बोलते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह अपनी सजा काट चुके हैं। इसलिए उनको रिहा किया जाए। बता दें कि 1995 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल किया गया था। इस कत्ल के आरोप के तहत बब्बर खालसा के बलवंत सिंह राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई थी।

कामकाजी महिलाओं के लिए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, मुहैया करवाई ये सहूलत
कामकाजी औरतों को सुरक्षित और सुविधाजनक निवास प्रदान करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कामकाजी औरतों के लिए 50 करोड़ रुपए की लागत के साथ सात नए होस्टलों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है, जिसमें उनके बच्चों के लिए दिन भर देख-रेख की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

मुख्तार अंसारी को UP ले जाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने रोपड़ जेल को भेजा नोटिस
supreme court sends notice to ropar jail
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बाहुबलि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए यू.पी. पुलिस कई बार तैयारी कर चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस रोपड़ से खाली हाथ ही लौटी है। रोपड़ जेल द्वारा मेडिकल ग्राउंड के आधार पर मुख्तार अंसारी को जेल से बाहर नहीं भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस बार यू.पी. सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने 18 दिसंबर को नोटिस जारी किया था जिस पर गाजीपुर जिले के पुलिसकर्मी पंजाब आए है। इन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोपड़ जेल अधीक्षक को भेजे नोटिस को रिसीव करवाया गया है। 

यूथ अकाली दल के नेताओं का कांग्रेस खिलाफ प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
किसानों के रोष प्रदर्शन के बीच आज यूथ अकाली दल के नेताओं ने आज लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर और कई अन्य जगहों पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाए कि पंजाब सरकार केंद्र के साथ मिली हुई है। वह किसानों के साथ नहीं है बल्कि अपनी राजनीति चमका रही है। आपको बता दें कि यूथ अकाली दल द्वारा किया गया ये प्रदर्शन बीजेपी नेताओं के घरों के आगे गोबर फेंकने और प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाही को लेकर किया जा रहा है।

कच्चे कर्मचारियों को लेकर पंजाब सरकार का अनोखा फरमान
punjab government s unique decree on raw employees
कांग्रेस सरकार ने अनोखा फरमान सुनाते हुए 10-15 सालों से काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को अब मालवे के जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, मोगा से दोआबा और माझे के जिलों तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला भेजने के आदेश सुना दिए हैं, जिससे पूरी तरह हाहाकार मच चुकी है।

शिक्षा विभाग ने जारी की नॉन-बोर्ड क्लासेज की Final Date sheet
शिक्षा विभाग द्वारा सभी नॉन-बोर्ड क्लासेज पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, छठी, 7वीं, 9वी और 11वीं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। अध्यापकों की मानें तो यह विभाग का अच्छा फैसला है, डेटशीट के मद्देनजर ही विद्यार्थियों की रिवीजन और तैयारी करवाई जाएगी।

CIA स्टाफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारतीय तस्कर सहित 25 करोड़ की हैरोइन बरामद
25 crore drugs recovered
सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह इंचार्ज सी.आई.ए और ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए एक तस्कर की निशानदेही पर फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के पिलर नंबर एक सौ 191/7 के नजदीक 5 किलो हैरोइन ,एक पिस्टल 30 बोर ,2 मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस और 1100 रुपए की पाकिस्तानी करंसी बरामद की है। पकड़ी गई हैरोइन कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है ।

ओये छोटू... पंजाब पुलिस अब अपनों की भी करेगी 'जासूसी'
पंजाब में आए दिन हो रही कई बड़ी जेल वारदातों के बाद राज्य सरकार जागती हुई नजर आ रही है। जेलों में कैदियों और कई दागी कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार भी सतर्क होते हुए अब जेलों में इन कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। इसी के चलते पंजाब सरकार की तरफ से भ्रष्ट आचरण, आम लोगों से रिश्वत मांगने और दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। इन सभी पर पैनी नजर अब कोई और नहीं बल्कि खुद दूसरे कर्मचारी ही रखेंगे। पुलिस के जवान अब एक-दूसरे पर नजर रखेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!