नशे से पंजाब की जवानी को बचाने के लिए UP मॉडल की जरूरत: ब्रजेश पाठक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2026 09:48 PM

up  needed to save punjab s youth from drugs brajesh pathak

पंजाब को नशा तस्करों से बचाना है तो उत्तर प्रदेश का मॉडल यहां लागू करना होगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वहां गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए कार्रवाई की। आज वहां गैंगस्टर थर-थर...

समाना:  पंजाब को नशा तस्करों से बचाना है तो उत्तर प्रदेश का मॉडल यहां लागू करना होगा। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वहां गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए कार्रवाई की। आज वहां गैंगस्टर थर-थर कांपते हैं। अब पंजाब में भी नशा तस्करों पर ऐसी ही सख्ती करने वाली सरकार की जरूरत है। ये बातें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने रविवार को सुनाम में कहीं। वह वहां भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान रैली को संबोधित कर रहे  थे।

रविवार को लेहरा, शुतराना और समाना में रैली निकाली गई। इस दौरान संगरूर की जिला भाजपा प्रधान दमन बाजवा, यात्रा के संयोजक दयाल सिंह सोढी, सोमनाथ, राम दहिया, सुरेश राठी, पूर्व भाजपा प्रधान अमृतराज चट्‌ठा, प्रेम जुगलानी, कुलभूषण, ऋषिपाल, हरदीप सिंह समेत कई उपस्थित  रहे।

पाठक ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि पंजाब में नशे के कारण युवाओं की जान जा रही है और परिवार बर्बाद हो रहे हैं। पाठक बोले, राज्य में नशा नेटवर्क की पहचान कर सप्लाई चेन तोड़ने, नशे की कमाई जब्त करने और नशे के पीड़ितों के पुनर्वास पर जोर देना होगा। 

पाठक ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ कई दावे कर चुकी है, लेकिन जमीन पर स्थिति चिंताजनक है। हकीकत यह है कि भगवंत मान सरकार नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है और केजरीवाल को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

यह पंजाब को बुरे दिनों से निकालने की यात्रा: केवल सिंह
पूर्व सांसद केवल सिंह ने कहा कि यह यात्रा पंजाब को उसके बुरे दिनों से बाहर निकालने की यात्रा है। भाजपा ही पंजाब को उसका खोया गौरव लौटा सकती है। 

इस सरकार से लोगों का भरोसा उठा: दमन बाजवा
इस मौके पर भाजपा की जिला  प्रधान दमन बाजवा ने कहा कि जनता का मौजूदा राज्य सरकार से भरोसा उठ चुका है। उन्हें पता चल चुका है कि उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। यह सरकार नशा तस्करों के साथ खड़ी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!