सुखबीर बादल ने केंद्र से की बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई की मांग

Edited By Mohit,Updated: 09 Jan, 2021 06:17 PM

sukhbir singh badal

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा आज फाजिल्का में नगर कौंसिल चुनावों.............

फिरोजपुरः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा आज फाजिल्का में नगर कौंसिल चुनावों के मद्देनजर दौरा किया जा रहा है। यहां के वार्ड उम्मीदवार और अपने साथियों से मुलाकात करके उनको कौंसिल का बोर्ड अकाली दल बनाने की अपील की जा रही है तांकि शहर का विकास हो सके। इस संबंधी उन्होंने कहा कि किसानी आंदोलन करके कांग्रेस घबराई हुई है। इसलिए कई तरह की हरकतें कर रही है। 

इन हरकतों की वजह से पंजाब की जनता कांग्रेस को अपने आसपास नहीं लगने दे रही है। राजोआना मामले पर सुखबीर बादल ने बोलते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि वह अपनी सजा काट चुके हैं। इसलिए उनको रिहा किया जाए। बता दें कि 1995 में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का कत्ल किया गया था। इस कत्ल के आरोप के तहत बब्बर खालसा के बलवंत सिंह राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई थी।

गौरतलब है कि कल यानि शुक्रवार को सुखबीर सिंह बादल ने कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखे निशाने साधे हैं। जालंधर पहुंचे सुखबीर सिंह बादल प्रैस कांफ्रेंस करते हुए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने पंजाब की जनता से गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि मैं कैप्टन साहिब को पूछना चाहता हूं कि दिल्ली किसान संघर्ष के दौरान दिल्ली में पंजाब पुलिस के आई.जी. और एस.एस.पी. दिल्ली में क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि मीटिंग किसान जत्थेबंदियों सहित केंद्र सरकार के बीच होती है और उन्होंने मीटिंगों में पंजाब पुलिस के आई.जी., एस.एस.पी. बैठे होते हैं।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!