पुलिस मुठभेड़ में बदमाश करनबीर सिंह उर्फ नंदी की मौ+त, 2 पुलिसकर्मी घायल

Edited By Vatika,Updated: 26 Sep, 2026 03:53 PM

enconuter news

थाना झंडेर पुलिस और CIA स्टाफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में कथित

गुरु का बाग(राकेश भट्टी): थाना झंडेर पुलिस और CIA स्टाफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में कथित बदमाश करनबीर सिंह उर्फ नंदी, निवासी जहान्टी, राजासांसी, की मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना झंडेर के SHO को गुप्त सूचना मिली थी कि करनबीर सिंह उर्फ नंदी, जो थाना राजासांसी में दर्ज एक मामले में वांछित था, इलाके में घूम रहा है। पुलिस के मुताबिक नंदी को पहले भी FIR नंबर 214/2026, थाना राजासांसी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भल्ला गांव/शुगर मिल के पास ASI जसवंत सिंह को गोली मारने की घटना का उल्लेख पुलिस ने किया है।

पुलिस हिरासत से फरार होने का भी मामला
पुलिस के अनुसार करनबीर सिंह को पकड़ने के लिए कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान उसके पुलिस हिरासत से फरार होने के संबंध में थाना मजीठा में FIR नंबर 161/2026 दर्ज की गई थी। सूचना के आधार पर थाना झंडेर और CIA स्टाफ की संयुक्त टीमों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस पर पांच गोलियां चलाने का आरोप
पुलिस के अनुसार जब टीम थाना झंडेर के पास ड्रेन के नजदीक मौजूद थी, तभी करनबीर सिंह नंदी मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस का दावा है कि इसके बाद उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान हेड कांस्टेबल मनदीप सिंह की छाती पर गोली लगी। पुलिस के अनुसार उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे गंभीर चोट से बचाव हुआ। वहीं हेड कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की टांग में गोली लगी। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार आत्मरक्षा में पुलिस पार्टी ने भी पांच राउंड फायर किए। इस दौरान करनबीर सिंह को पैर और छाती में गोली लगी। उसे तुरंत सरकारी वाहन से सिविल अस्पताल अजनाला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पहले भी दर्ज थे कई मामले
पु
लिस के मुताबिक 19 वर्षीय करनबीर सिंह उर्फ नंदी पुत्र सुखविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज थे। इनमें थाना घरिंडा का FIR नंबर 56/2025 शामिल है, जिसमें उसे नाबालिग के रूप में दर्ज किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी। इसके अलावा थाना राजासांसी का FIR नंबर 214/2026 और थाना मजीठा का FIR नंबर 161/2026 भी दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

हथियार और मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक Glock 9 एमएम पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गोलीबारी की पूरी घटना, इसमें शामिल अन्य लोगों तथा आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!