Punjab : रोडवेज कर्मियों का 2 घंटे का चक्का जाम, मुसीबत में फंसे यात्री

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Oct, 2025 05:20 PM

punjab punjab roadway punjab bus blockade

आज फिरोजपुर के बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा 2 घंटे के लिए चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि सरकार तुरंत किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द करें और विभाग में अपनी नई बसें डालें।

फिरोजपुर (कुमार): आज फिरोजपुर के बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा 2 घंटे के लिए चक्का जाम करके रोष प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि सरकार तुरंत किलोमीटर स्कीम का टेंडर रद्द करें और विभाग में अपनी नई बसें डालें।

यूनियन के प्रधान एवं अन्य पदाधिकारियों ने धरने को संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत कॉर्पोरेट घरानों की विभाग में नई बसें डलवाने जा रही है जिसके लिए किलोमीटर स्कीम का टेंडर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम प्राइवेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए है और इस स्कीम को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर विभाग में प्राइवेट घरानों की बसें डाली जाती हैं तो 5 वर्षों में एक तो उस बस प्राइवेट बस वाले डेढ़ से 2 करोड़ रुपया कमाई करके ले जाएंगे और बस भी उन्हीं की हो जाएगी ओर अगर सरकार विभाग में अपनी नई बसें डालती है तो 15 साल तक यह बसें एक तो लोगों को बहुत बढ़िया सर्विस देंगी और दूसरा 15 साल के बाद यह बसें विभाग की हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज पनबस के कच्चे कर्मचारियों को अभी तक पक्का नहीं किया गया और उनका वेतन नहीं दिया गया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार ने तुरंत यह टेंडर रद्द नहीं किया तो यूनियन द्वारा रोड ब्लॉक किए जाएंगे और हड़ताल करते हुए मंत्रियों तथा अफसरों का घेराव किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!