Punjab : पेपर मिल की बदबू बनी लोगों की मुसीबत, केमिकल वाली बदबू से लोग बेहाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 May, 2026 11:32 PM

punjab paper mill s foul odor becomes a torment for residents

स्थानीय पेपर मिल से लगातार आ रही केमिकल वाली बदबू से परेशान कस्बे के लोगों ने पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना को ज्ञापन देकर इस समस्या का तुरंत समाधान करने की गुहार लगाई है।

सैला खुर्द (अरोड़ा) : स्थानीय पेपर मिल से लगातार आ रही केमिकल वाली बदबू से परेशान कस्बे के लोगों ने पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना को ज्ञापन देकर इस समस्या का तुरंत समाधान करने की गुहार लगाई है। 

समाजसेवी और भाजपा नेता संजीव गुप्ता बॉबी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिए गए ज्ञापन में उन्होंने समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सैला खुर्द पेपर मिल से निकलने वाली गैसों से भरी बदबू दिन-रात पूरे इलाके में फैल रही है, जो पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गई है। यह केमिकल वाली बदबू मिल से रात और सुबह-सुबह निकलती है और रात में यह बदबू इतनी तेज होती है कि नींद में खलल डालती है और फिर वापस नींद नहीं आती। यहीं नहीं, सुबह-सुबह जब लोग साफ हवा में सांस लेने के लिए सैर करने निकलते हैं, तो भी मिल की बदबू से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा केमिकल में घुला जहरीला पानी ग्राउंडवाटर को भी गंदा कर रहा है। सैला खुर्द में न तो हवा साफ है और न ही पानी। इससे कैंसर, पीलिया और स्किन जैसी भयानक बीमारियां भी फैल रही हैं। संजीव गुप्ता ने कहा कि कस्बे के गणमान्य लोगों ने कई बार मिल मैनेजमेंट को इस बारे में बताया लेकिन कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। कस्बे के करीब 50 से 60 गण मान्य लोगों ने इस दरखास्त पर साइन करके यह मांग की है कि इसका तुरंत हल निकाला जाए और कस्बे के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जाए। 

प्रशासन के साथ-साथ ह्यूमन राइट्स के सामने उठाऊंगा मुद्दा : अविनाश राय खन्ना

बीजेपी के नेशनल लीडर और पूर्व राज्यसभा सदस्य अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सैला खुर्द के लोगों की इस गंभीर समस्या को ज़िला प्रशासन और ह्यूमन राइट्स कमीशन के सामने उठाया जाएगा और इसके हल के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी, ताकि कस्बे के लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!