Edited By Vatika,Updated: 15 Sep, 2026 04:32 PM

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से एक बार फिर
टांडा उड़मुड़: भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा से एक बार फिर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लुधियाना में हुई घटना के बाद अब होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने प्रतिमा पर पत्थर मारकर उसे तोड़ने का प्रयास किया, जिससे प्रतिमा को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के अनुयायी और एससी समुदाय के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। वहीं, विभिन्न संगठनों ने पंजाब में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। संगठनों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।