छुट्टी काटकर J&K यूनिट लौट रहा अग्निवीर जवान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटे सेना के जवान और पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 16 Sep, 2026 07:27 PM

agniveer soldier missing

पुलिस स्टेशन तथा ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत आते गांव नगर (दातारपुर) का एक अग्निवीर जवान छुट्टी बिताने के बाद वापस जम्मू-कश्मीर स्थित अपनी यूनिट के लिए रवाना हुआ था, जो रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है।

तलवाड़ा (जोशी): पुलिस स्टेशन तथा ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत आते गांव नगर (दातारपुर) का एक अग्निवीर जवान छुट्टी बिताने के बाद वापस जम्मू-कश्मीर स्थित अपनी यूनिट के लिए रवाना हुआ था, जो रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। जवान का कोई सुराग न मिलने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।

लापता अग्निवीर जवान गुरप्रीत संधू (21) के पिता राजकुमार निवासी गांव नगर (दातारपुर) ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत संधू लगभग 10 माह पूर्व अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ था। वह 31 अगस्त को अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर घर आया था। छुट्टी समाप्त होने के पश्चात 14  सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे वह घर से जम्मू स्थित अपनी यूनिट के लिए रवाना हुआ था। 14 सितंबर की रात लगभग 9 बजे सैन्य यूनिट से परिजनों को फोन आया कि गुरप्रीत संधू समय पर अपनी यूनिट में रिपोर्ट करने नहीं पहुंचा है। 

यह सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए 15 सितंबर को परिजनों ने पुलिस स्टेशन तलवाड़ा में गुरप्रीत संधू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके उपरांत गांव के 8-10 गणमान्य लोग और सैन्य यूनिट के जवान संयुक्त रूप से गुरप्रीत की तलाश के लिए जम्मू रवाना हो गए। जब परिजनों ने दातारपुर स्थित बैंक खाते से जुड़ी ट्रांजैक्शन चेक की, तो पता चला कि 14 सितम्बर को जम्मू के कुछ स्थानीय दुकानों में उसके बैंक कार्ड से खरीदारी की गई थी। समाचार लिखे जाने तक अग्निवीर जवान गुरप्रीत संधू का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस और सेना के जवान विभिन्न बिंदूयों से मामले की जांच और तलाश में जुटे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

और ये भी पढ़े

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!