नशीली गोलियों सहित 3 गिरफ्तार, मामले दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2026 01:40 PM

3 arrest with drugs pills

तलवाड़ा पुलिस ने इलाके में गश्त और चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 3 व्यक्तियों को काबू करके उनके कब्जे से 125 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस ने इलाके में गश्त और चेकिंग के दौरान दो अलग-अलग मामलों में 3 व्यक्तियों को काबू करके उनके कब्जे से 125 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। एस.एच.ओ. तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जग्गा राम पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए 'झीर दा खूह' की तरफ गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम ओनती फैक्ट्री के पास पहुंची, तो सामने से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया और गांव श्री पंडायण की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान संजीव कुमार पुत्र जागीर सिंह, निवासी चकमीरपुर के रूप में बताई। उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर 53 नशीली गोलियां बरामद हुईं। 

दूसरे मामले में एस.आई. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव श्री पंडायण साइड की तरफ गश्त पर थी। रेलवे पुल के पास सामने से आ रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर जेबों से लिफाफे सड़क किनारे फेंककर रेलवे लाइन की तरफ खिसकने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। इनमें से एक ने अपना नाम राहुल कुमार और दूसरे ने रोहित चौधरी बताया। राहुल कुमार द्वारा फेंके गए लिफाफे से 32 और रोहित चौधरी के पास से 40 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!