बिजली कटों पर कांग्रेस का तंज; मोबाइलों की टूं-टूं के बाद अब इन्वर्टरों की टूं-टूं करवा रही सरकार

Edited By Urmila,Updated: 15 Sep, 2026 04:01 PM

congress taunts power cuts

पंजाब में बिजली व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला है।

मुकेरियां (सागर): पंजाब में बिजली व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला है। इस संदर्भ में जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सचिन समियाल ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे लेकिन आज हालात यह हैं कि लोग बिजली के अघोषित और लंबे कटों से परेशान होकर अपने घरों में लगे इन्वर्टरों पर निर्भर होने को मजबूर हैं।

सचिन समियाल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले महिलाओं के खातों में पैसे डालकर मोबाइलों पर टूं-टूं करवाने के दावे किए गए, अब भारी-भरकम बिजली कट लगाकर घरों में लगे इन्वर्टरों की टूं-टूं करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के विकास और बेहतर बिजली व्यवस्था के दावे जमीनी हकीकत के सामने पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मी और उमस के बीच बिजली के बार-बार कट लगने से आम परिवारों, दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग घंटों बिजली का इंतजार करते रहते हैं जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगने पर कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिलता।

समियाल ने कहा कि पंजाब की जनता को अब घोषणाओं की नहीं बल्कि 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि यदि सरकार बिजली व्यवस्था को लेकर इतनी गंभीर है तो जनता को बार-बार अघोषित कटों की मार क्यों झेलनी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत बिजली कटों की समस्या का स्थायी समाधान करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!