Edited By Urmila,Updated: 18 Sep, 2026 12:55 PM

माहिलपुर-जेजों रोड पर गांव चक नारियल के पास एक टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
गढ़शंकर (भारद्वाज): माहिलपुर-जेजों रोड पर गांव चक नारियल के पास एक टिप्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना माहिलपुर के एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. दलजीत कुमार मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को माहिलपुर के सिविल अस्पताल में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार वंश पुत्र लेट दीपक कुमार निवासी गांव लासाडा हाल निवासी होशियारपुर मोटरसाइकिल पी.बी. 07 ए वाई 0907 से कुछ काम से गांव आया था और जब वह वापस होशियारपुर जा रहा था तो शाम करीब 6:30 बजे जब वे चक नारियल वाली रोड पर पहुंचे, तो माहिलपुर की तरफ से आ रही एक टिपर पब 07 सी एन 7800 ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपनी मां का इकलौता सहारा था। लोगों ने बताया कि उनके पिता का भी निधन हो चुका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here