ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 17 Sep, 2026 12:35 PM

online fraud case

इलाके में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह बेहद सक्रिय हैं, जो आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रहे हैं।

हाजीपुर (जोशी): इलाके में ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह बेहद सक्रिय हैं, जो आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को अपना शिकार बना रहे हैं। ठगों की ये बढ़ती गतिविधियां स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। अभी कुछ दिन पहले ही तलवाड़ा के एक व्यक्ति से के.वाई.सी. के नाम पर हुई ठगी का मामला सामने आया था। अब हाजीपुर पुलिस स्टेशन के अधीन आते गांव संधवाल के एक अन्य व्यक्ति को ठगों ने अपना शिकार बनाकर उसके खाते से हजारों रुपये गायब कर दिए हैं, जिससे पूरे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

ठगी का शिकार हुए तरनजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव संधवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितम्बर को दोपहर करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर लिया और खाते से 55 हजार रुपये निकलवा लिए। पीड़ित तरनजीत सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उक्त हैकर का जल्द से जल्द पता लगाकर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसके ठगे गए पैसे वापस करवाए जाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!