Edited By Kalash,Updated: 24 Sep, 2026 05:41 PM

थाना हरियाना पुलिस ने 22 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।
हरियाना (आनंद): थाना हरियाना पुलिस ने 22 बोतल अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अमरजीत, सर्कल होशियारपुर तथा उनकी टीम ने गांव सतौर में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि जगतार सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव सतौर, थाना हरियाना, जिला होशियारपुर अवैध शराब बेचने का काम करता है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 8 बोतलें पंजाब क्लब व्हिस्की गोल्ड (फॉर सैल इन पंजाब) तथा 14 बोतलें देसी शराब सुपर संतरा (फॉर सैल इन हिमाचल प्रदेश) बरामद की गईं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here