सावधान! Punjab के इन शहरों में आने वाले तीन घंटे खतरनाक

Edited By Kalash,Updated: 20 Aug, 2025 06:49 PM

punjab next 3 hours heavy rain alert

अगले 3 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में आज सुबह कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। वहीं भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा लोगों को फोन पर अलर्ट के मैसेज भेजे गए हैं। NDMAEW द्वारा अगले 3 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मैसेज में कहा गया है कि 'अगले 3 घंटों के दौरान बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, एसबीएस नगर, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, पटियाला, संगरूर, एसएएस नगर में बारिश की संभावना है।' 

इस मैसेज से साफ है कि अगले 3 घंटों के दौरान पंजाब के उक्त जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। वहीं हिमाचल में हो रही भारी बारिश के कारण दरियाओं में जलस्तर बढ़ा हुआ है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अगर पंजाब में फिर तेज बारिश होती तो स्थिती चिंताजनक हो सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!