रिश्ते शर्मसार! छोटे भाई ने बड़े को बेहरमी से उतारा मौ/त के घाट

Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2026 04:56 PM

brothers dispute murder

थाना धनौला के अंतर्गत आते गांव बडबर में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के चलते एक कलयुगी छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

धनौला/बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): थाना धनौला के अंतर्गत आते गांव बडबर में आज सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद के चलते एक कलयुगी छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मनजिंदर सिंह (50) पुत्र जीत सिंह सुबह करीब 7:40 बजे अपने मजदूर सोनी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कम्बाइन के बारे में पूछने के लिए जा रहे थे। अभी वे घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से उनके छोटे भाई सुखविंदर सिंह ने अपने स्वराज 855 ट्रैक्टर के साथ उन पर हमला कर दिया।

मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने रोते हुए बताया कि सुखविंदर सिंह ने जानबूझकर पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर जमीन पर गिरे मनजिंदर सिंह के ऊपर 3-4 बार ट्रैक्टर मोड़-मोड़कर चढ़ाया। इस दर्दनाक हादसे में मनजिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद सोनी की टांग टूट गई। घायलों को सरकारी अस्पताल धनौला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनजिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया।

गांव वासियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पिछले 3-4 दिनों से 2 मरले जमीन के 1 लाख रुपए के लेनदेन और खेत से काटकर लाई गई एक बड़ी टाहली (शीशम) के पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले भी सुखविंदर सिंह ने अपने बड़े भाई और पिता जीत सिंह को जान से मारने की धमकियां दी थीं, जिसकी शिकायत पिता ने पहले ही थाना धनौला में दर्ज करवाई थी।

पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश

परमजीत कौर के अनुसार, जब उन्होंने शोर सुना और बचाव के लिए बाहर आईं, तो आरोपी सुखविंदर ने ट्रैक्टर उनकी ओर मोड़कर उन्हें भी कुचलने की कोशिश की। उन्होंने खेत में कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन अपनी आंखों के सामने अपने पति को दम तोड़ते देखा। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक 26 वर्षीय बेटा छोड़ गया है, जो विदेश में रहता है।

थाना धनौला के प्रमुख गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी सुखविंदर सिंह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी जघन्य घटना दोबारा न हो।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!