बरनाला के 3 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 10:34 AM

barnala school bomb threat

बरनाला जिले के तीन नामी स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला जिले के तीन नामी स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पूरे शहर में डर और दहशत का माहौल बन गया। यह धमकी टंडन इंटरनेशनल स्कूल, वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को दी गई है।

ई-मेल के जरिए दी गई धमकी
जानकारी देते हुए टंडन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर शिव सिंगला ने बताया कि जब उन्होंने सुबह स्कूल की आधिकारिक ई-मेल चेक की तो उसमें बम की धमकी वाली मेल मिली। जांच करने पर पता चला कि यह मेल सिर्फ उनके स्कूल को ही नहीं, बल्कि शहर के दो अन्य बड़े स्कूलों—वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को भी भेजी गई थी। धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया।

पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क
स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस घटना की सूचना जिला पुलिस प्रमुख को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि पिछले कुछ समय से अन्य जगहों पर भी इस तरह की गुमनाम धमकी भरी ई-मेल के मामले सामने आए हैं, जो अक्सर अफवाह साबित होते हैं।

जांच जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसएसपी ने कहा कि भले ही यह किसी की शरारत लग रही हो, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस की विशेष टीमें तीनों स्कूलों में भेजी गई हैं और चेकिंग की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ई-मेल कहां से और किसके द्वारा भेजी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!