Big Breaking : पंजाब सरकार ने SSP विजिलेंस को किया सस्पेंड

Edited By Urmila,Updated: 27 Dec, 2025 11:32 AM

punjab government suspends ssp vigilance

इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अमृतसर के एस.एस.पी. विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड किया है।

पंजाब डेस्क : इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अमृतसर के एस.एस.पी. विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड किया है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। जांच में 55 करोड़ के टेंडर का मामला सामने आया है। अमृतसर के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से रणजीत एवेन्यू में टेंडर लगाए गए थे जिसमें जांच के बाद गड़बड़ी पाई गई है। शहर में 55 करोड़ से डिवेल्पमेंट के काम करवाए जाने थे। लोगों के लिए विकास पर काम किया जाना था। बताया जा रहा है कि लखबीर सिंह ने ठेके का काम अपने चहेते को दिया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में समाज सेवक की भूमिका में सामने आ रही है। 

ssp Lakhbir singh

वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि आई.ए.एस. अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति लगातार जारी है। एस.एस.पी. लखबीर सिंह द्वारा जिम्मेदारी पूरी तरह से नहीं निभाई गई है जिसके चलते उन पर गाज गिरी है। वहीं गौरतलब है कि इससे पहले अमृतसर रूरल के एस.एस.पी. मनिंदर सिंह भी सस्पेंड हुए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!