Edited By Kalash,Updated: 15 Apr, 2026 12:22 PM

पंजाब का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है।
अमृतसर (जशन, रमन): पंजाब का मौसम एक बार फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दोबारा बारिश का दौर शुरू होने की पूरी संभावना बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा था और दिन के समय गर्मी का असर महसूस होने लगा था। अब मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 2 दिनों के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार 16 अप्रैल से राज्य के कई स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हो सकती है और यह सिलसिला 19 अप्रैल तक जारी रह सकता है। वहीं 17 और 18 अप्रैल को बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग अनुसार 17 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह 18 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here