Punjab Unlock 3: अब खुलेंगे शहर के जिम और योगा केंद्र, रात का कर्फ्यू रहेगा जारी

Edited By Vaneet,Updated: 31 Jul, 2020 06:26 PM

punjab government released guidelines for unlock 3

पंजाब सरकार ने अनलॉक-3 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। नई गाइडलाइन मुताबिक पंजा...

जालंधर: पंजाब सरकार ने अनलॉक-3 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की हैं। नई गाइडलाइन मुताबिक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 5 अगस्त से योगा व जिम संस्थान को खोलने की अनुमति दे दी है। पंजाब में अभी रात का कर्फ्यू पहले की तरह ही जारी रहेगा जबकि इस सप्ताह कोई भी वीकैंड लॉकडाऊन नहीं लगेगा। 

PunjabKesari

इसके साथ ही कैप्टन सरकार ने राखी के त्यौहार को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए इस रविवार को सभी दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं जबकि बाकी के रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। वहीं आम दिनों में सुबह 7 से रात 8 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। कंटेनमैंट जोन में लॉकडाऊन जैसे हालात ही रहेंगे। बता दें कि लंबे लॉकडाउन के बाद पूरे देश को धीरे-धीरे खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। अब देश अनलॉक-3 के चरण में हैं। अनलॉक 1.0 के बाद से ही देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं इसलिए सभी राज्य सरकारें अनलॉक के दौरान काफी ऐहतियात भी बरत रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!