Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Mar, 2026 09:22 PM

सहायक इंजीनियर शहरी उप मंडल नवांशहर ने प्रैस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि 2 मार्च सोमवार को 132 के.वी. सब स्टेशन नवांशहर से चलते 11 के.वी. सिटी-2 फीडर की दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक वितरण उपमंडल दिहाती, नवांशहर की नई लाइन के निर्माण व जरूरी मैंटीनेंस...
नवांशहर (त्रिपाठी) : पंजाब के नवांशहर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। सहायक इंजीनियर शहरी उप मंडल नवांशहर ने प्रैस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि 2 मार्च सोमवार को 132 के.वी. सब स्टेशन नवांशहर से चलते 11 के.वी. सिटी-2 फीडर की दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक वितरण उपमंडल दिहाती, नवांशहर की नई लाइन के निर्माण व जरूरी मैंटीनेंस के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जिस करके कुलाम, दुर्गापुर, कुलाम रोड, जोहल कालोनी, वाहेगुरु नगर, नफरी कालोनी, नैयर कालोनी, पीरां वाली गली गढ़शंकर रोड, हरगोविंद नगर, न्यू हरगोविंद नगर और इससे चलते अन्य क्षेत्रों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
सुल्तानपुर लोधी: पंजाब राज्य पावरकॉर्प ग्रिड तलबंडी चौधरियां से चलने वाली सभी फीडर 2 मार्च को बंद रहेंगे। इस संबंध में इंजीनियर जोगिंदर सिंह और जे.ई. कुलदीप सिंह ने बताया कि सुलेतानपुर लोधी से तलबंदी चौधरी तक 66 केवी लाइन की रिपेयरिंग चल रही है। इस कारण तलबंदी चौधरी ग्रिड से 2 मार्च सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।