Edited By Kalash,Updated: 15 Feb, 2026 05:36 PM

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियां तथा 6 नशीले टीकों सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियां तथा 6 नशीले टीकों सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर में तैनात एस.आई. केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में जब मूसापुर पुली से गांव अमरगढ़ ओर मुड़ी तो सामने की ओर से एक नौजवान आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान सन्नी पुत्र नीता गिरी निवासी नई आबादी नवांशहर के तौर पर हुई है।
एक अन्य मामले में सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 6 टीकों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी एस.आई.प्रगट सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान सैमल पुत्र संतोख राम निवासी नवांशहर तथा सुनील उर्फ हरजोत पुत्र रमेश कुमार निवासी मंढाली थाना बहराम हाल निवासी नवांशहर के तौर पर हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here