Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Feb, 2026 05:58 PM

एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के हवाले से जारी किए गए एक बयान में विभाग के जे.ई. रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते प्राप्त हुए परमिट के तहत 11...
नूरपुरबेदी (भंडारी, प्रभाकर) : एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के हवाले से जारी किए गए एक बयान में विभाग के जे.ई. रोहित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने के चलते प्राप्त हुए परमिट के तहत 11 के.वी. बड़वा फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों की घरेलू बिजली आपूर्ति 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखी जाएगी।
जिसके चलते बसी, चनौली, बड़वा, लालपुर, चैहड़ मजारा, मीरपुर, भटोली, सस्कौर, खेड़ी, रौली, झिंजड़ी, मजारा, मूसापुर, शाहपुर बेला, लखणो, कुंभेवाल तथा सेखपुर आदि गांवों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।
राहों : 66 के.वी. सबस्टेशन राहों में बिजली टी/एफ टी,1 टी2 के जरूरी मैंटीनैंस के कारण यहां से चलने वाले सभी गांवों और मोटरों की सप्लाई सोमवार 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी 66 के.वी. सबस्टेशन इंचार्ज जेई अतिंदर सिंह ने दी।
इसके साथ ही जे.ई. मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सारा राहों शहर, जाडला रोड, स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, अस्पताल, मोटर, ट्यूबवेल, घर, दुकानें आदि मेन बाजार के आसपास के एरिया की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।