Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2026 11:40 PM

पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है।
नूरपुरबेदी (कुलदीप) : पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। एडिशनल असिस्टैंट इंजीनियर कुलविंदर सिंह झज्ज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार, 17 फरवरी को झंडियां फीडर के तहत आने वाले गांवों जैसे धमाना, ग्रेवाल, नौधेमाजरा, नीली राजगिरी, गोलू माजरा, जटवाहड़, झांडियां कलां, झांडियां खुर्द, टिब्बा नंगल, बालेवाल, बाहमन माजरा आदि की बिजली सप्लाई जरूरी मुरम्मत और पेड़ काटने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। बिजली जाने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।