Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 11:08 PM

पंजाब सरकार की तरफ़ से गांव गहूंण से कंगना बेट तक सड़क पर लगाए गए बोर्ड पर दर्शाया गया कि गांव गहूंण से हरिजन बस्ती तक सड़क का निर्माण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने करवाया था। इस बोर्ड पर लिखे जातिसूचक शब्द के गलत इस्तेमाल के बारे में...
बलाचौर (ब्रह्मपुरी):- पंजाब सरकार की तरफ़ से गांव गहूंण से कंगना बेट तक सड़क पर लगाए गए बोर्ड पर दर्शाया गया कि गांव गहूंण से हरिजन बस्ती तक सड़क का निर्माण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने करवाया था। इस बोर्ड पर लिखे जातिसूचक शब्द के गलत इस्तेमाल के बारे में बलाचौर हलके के बीएसपी नेताओं ने शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंच कर रोष प्रदर्शन किया। जिसमें पंजाब के जनरल सेक्रेटरी पूर्व पार्षद दिलबाग चंद मेहंदीपुर, हल्का अध्यक्ष डॉ. चरणजीत सुमन बलाचौर, शहरी अध्यक्ष सुरिंदर सीहमार आदि मौजूद थे। इन नेताओं ने प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करवाने और सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।