पंजाब में घरेलू गैस संकट से हाहाकार! सरकार को दी सख्त चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 31 Jan, 2026 04:36 PM

domestic gas crisis in punjab

पंजाब में लगभग एक दशक बाद एक बार फिर घरेलू गैस सप्लाई का गंभीर संकट सामने आया है।

नूरपुर बेदी : पंजाब में लगभग एक दशक बाद एक बार फिर घरेलू गैस सप्लाई का गंभीर संकट सामने आया है। शादियों और धार्मिक आयोजनों के सीजन के बीच गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि कई परिवार एक-दूसरे के घर से सिलेंडर मांगकर काम चला रहे हैं, जबकि विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए लोग मजबूरी में काले बाज़ार का सहारा ले रहे हैं।

शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी गैस आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। बीते कुछ हफ्तों से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे रसोई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस गंभीर जनसमस्या को लेकर पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द गैस आपूर्ति को नियमित नहीं किया गया, तो आम जनता को और भी गंभीर हालात का सामना करना पड़ेगा।

गौरव राणा ने बताया कि नूरपुर बेदी क्षेत्र में कार्यरत दो गैस एजेंसियों से लगभग 25 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। जनवरी और फरवरी माह में विवाह व धार्मिक कार्यक्रमों का सीजन होने के बावजूद गैस की भारी कमी आम वर्ग के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कमी का फायदा उठाकर काला बाजारी फिर से सक्रिय हो गई है, जो सरकार और प्रशासन की कमजोर निगरानी को उजागर करता है। गैस एजेंसी प्रबंधकों से बातचीत के दौरान जानकारी सामने आई कि पहले प्रतिदिन 500 से 600 सिलेंडरों की आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले एक माह से यह घटकर मात्र 300 सिलेंडर प्रतिदिन रह गई है। कई बार तो आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाती है। एजेंसी प्रबंधकों का कहना है कि जब गैस प्लांटों से संपर्क किया जाता है, तो वहां से भी सप्लाई कम होने की जानकारी दी जाती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!