तेल गैस के संकट के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Mar, 2026 05:51 PM

orders to states amidst oil and gas crisis

देश भर में चल रही पैट्रोल गैस की किल्लत के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का बयान सामने आया है। सुजाता शर्मा ने टवीट जारी कर कहा है कि “राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में केरोसिन...

पंजाब डैस्क : देश भर में चल रही पैट्रोल गैस की किल्लत के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का बयान सामने आया है। सुजाता शर्मा ने टवीट जारी कर कहा है कि “राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में केरोसिन के वितरण के लिए विशेष स्थानों की पहचान करें। केंद्र सरकार ने नियमित कोटे के अलावा अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर केरोसिन की मंजूरी दी है।

वैकल्पिक ईंधन विकल्पों को सक्रिय करने के लिए कोल इंडिया को पहले ही आदेश जारी किए जा चुके हैं, ताकि छोटे, मध्यम और अन्य उपभोक्ताओं को कोयला उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और घबराहट में बुकिंग (पैनिक बुकिंग) करने से बचें।”

जिक्रयोग्य है कि ईसराइल व ईरान के मध्य चल रहे युद्ध के चलते देश भर में पैट्रोल व गैस की कमी पनप गई है, जिसके चलते लोगों को तेल व गैस की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलैंडरों की बुकिंग न होने के कारण लोगों में घबराहट है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!