पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन व नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2026 06:01 PM

heroin and narcotic pills 4 arrest

पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 11.19 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियों सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 4 विभिन्न मामलों में 11.19 ग्राम हेरोइन तथा नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियों सहित 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी नवांशहर में तैनात एस.आई. केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस टीम दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में लंगडोआ बाईपास से होते हुए गांव महिंदीपुर साईड जा रही थी कि गांव के शमशानघाट के नजदीक एक नौजवान पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख कर घबरा गया।

जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर सड़क किनारे फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणवीर कुमार पुत्र चैन राम निवासी कल्लरा मोहल्ला नवांशहर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना औड़ की पुलिस ने 4.19 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराज सिंह उर्फ बाजी पुत्र रेशम सिंह निवासी गांव फांबडा थाना औड़ के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना काठगढ़ की पुलिस ने 4 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी ए.एस.आई. संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी जीओवाल थाना काठगढ़ के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 20 नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल लखजिन्दर ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमनदीप गर्ग उर्फ रंमी पुत्र सोहन लाल निवासी गांव किशनपुरा थाना सदर नवांशहर के तौर पर हुई है। हैड कांस्टेबल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. के 5 मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!