Punjab में दिन दिहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2026 06:09 PM

youth stabbed to death in broad daylight in punjab

खरड़ नगर परिषद के अधीन आने वाले गांव बडाली में एक प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ प्रवासी युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही...

खरड़ : खरड़ नगर परिषद के अधीन आने वाले गांव बडाली में एक प्रवासी युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ प्रवासी युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना सदर खरड़ के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पहचान सनी पुत्र सीसपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में बडाली गांव में रह रहा था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कथित आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!