पंजाब पुलिस का जवान तेज बहाव में बहा, शादी के 4 महीने बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहा

Edited By Kalash,Updated: 11 Jun, 2026 05:28 PM

punjab police employee drowned in river

श्री कीरतपुर साहिब की लोहंड खड्ड में नहाते समय पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी पानी के तेज बहाव में बह गया।

श्री कीरतपुर साहिब (बाली): श्री कीरतपुर साहिब की लोहंड खड्ड में नहाते समय पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी पानी के तेज बहाव में बह गया। थाना श्री कीरतपुर साहिब की पुलिस द्वारा उसकी तेजी से तलाश की जा रही है। इससे पहले भी यहां कई युवक नहाते समय पानी में बहकर अपनी जान गंवा चुके हैं। लोहंड खड्ड में बह गए युवक की बहन जसपाल ने बताया कि उसका भाई सलमान खान (32) उर्फ लाडी पुत्र इधू खान, गांव बालेवाल, जिला मालेरकोटला का रहने वाला था और पंजाब पुलिस में लुधियाना के डिवीजन नंबर 07 थाने में तैनात था। उसका विवाह 11 फरवरी 2026 को हुआ था।

उन्होंने बताया कि वह अपने भाई सलमान खान, भाभी जशन तथा भाभी के भाई पुनीत के साथ माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब के गुरुघरों तथा विरासत-ए-खालसा के दर्शन करने आए हुए थे। आज इन धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में कीरतपुर साहिब की लोहंड खड्ड में लोगों को नहाते देख वे भी वहां रुक गए। श्री कीरतपुर साहिब की लोहंड खड्ड, जिसमें आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल नहर का पानी आता है और आगे चलकर यह पानी सतलुज नदी में मिल जाता है, में वे नहाने लगे। इसी दौरान सलमान खान का साला पुनीत पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए सलमान खान पानी में उतरा। पुनीत तो सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन सलमान खान उर्फ लाडी तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना श्री कीरतपुर साहिब की पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर फरीदाबाद (यू.पी.) का एक युवक नहाते समय पानी में बह गया था। इससे पहले भी कई युवक यहां नहाते समय पानी की तेज धारा का शिकार हो चुके हैं। थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस द्वारा कई बार लोगों को यहां नहाने से रोका गया है। उन्होंने कहा कि किनारों पर पानी का बहाव कम दिखाई देता है, लेकिन अंदर जाने पर तेज धारा व्यक्ति को बहाकर ले जाती है।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे गहरे और तेज बहाव वाले पानी में नहाने से बचें। उन्होंने कहा कि भाखड़ा नहर और आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल की कुछ जगहों पर सुरक्षा के लिए जालियां लगी हुई हैं तथा बैठने के लिए सीढ़ियां भी बनाई गई हैं। ऐसी जगहों पर नहाने वालों का अक्सर बचाव हो जाता है, लेकिन खुले पानी में नहाने वाले लोगों को तेज धारा बहाकर ले जाती है, जिनकी बाद में केवल लाश ही बरामद होती है। एस.एच.ओ. ने बताया कि लोहंड खड्ड में बह गए सलमान खान की तलाश लगातार जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!