Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2026 05:38 PM

थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 35 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार है।
नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 35 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। ए.एस.आई. भूषण लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों की तलाश में मेन चौंक बलाचौर से कंगना पुल से होते हुए भुलेखा चौंक की ओर जा रही थी कि जब उनकी पुलिस पार्टी एक धार्मिक स्थान के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपनी जेब से वजनदार लिफाफा निकाल जमीन पर फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।
थानेदार ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त नौजवान को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 35 नशीली गोलियां बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलविन्दर कुमार उर्फ रौनी पुत्र हरभजन लाल निवासी गांव सियाना थाना सिटी बलाचौर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here