Punjab : कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, 8 घंटे का का लंबा Powercut

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Feb, 2026 09:03 PM

punjab power supply will be suspended in several areas

पंजाब के कीरतुपर साहिब में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन के सब-डिवीजन कार्यालय कीरतपुर साहिब के जूनियर इंजीनियर सुच्चा सिंह जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 9 फरवरी, सोमवार को 132 के.वी. सब-स्टेशन नक्कियां से चलने वाले 11...

श्री कीरतपुर साहिब, (बाली) : पंजाब के कीरतुपर साहिब में बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन के सब-डिवीजन कार्यालय कीरतपुर साहिब के जूनियर इंजीनियर सुच्चा सिंह जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 9 फरवरी, सोमवार को 132 के.वी. सब-स्टेशन नक्कियां से चलने वाले 11 के.वी. फीडर कोटला, गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा और पहाड़पुर की आवश्यक मुरम्मत के कारण इनके अधीन आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा, पहाड़पुर, समलाह, कलरबास, रायपुर साहनी, मस्सेवाल, देहणी, चंदपुर, झिंझड़ी, ठोड़ा माजरा, मिंडवां, हरिवाल, महिंदली खुर्द, चीकणा, दबूड़, लखेड़, मझेड़, साहपुर, बड्डल आदि गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!