होला मोहल्ला पर श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत के साथ घटा हादसा, मची अफरा-तफरी

Edited By Kalash,Updated: 26 Feb, 2026 03:00 PM

sri anandpur sahib devotees accident

होला मोहल्ला के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत के साथ सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आई है।

पंजाब ​​डेस्क : होला मोहल्ला के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब जा रही संगत के साथ सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कस्बा भरतगढ़ में संगत से भरी ट्रॉली पलट गई। घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। वहीं इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  

राहत की बात यह है कि जानी नुकसान से बचाव रहा है। यहां आपको यह भी बता दें कि पंजाब में हर दिन तेज धूप निकलने के कारण दिन का तापमान बढ़ा है और दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन कई जगहों पर सुबह के समय अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण कई हादसे हो रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!