प्लाट बेचने के नाम पर रिश्तेदार ने ही लगाया लाखों का चूना, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 Feb, 2026 05:47 PM

fraud case fir

20 मरले के प्लाट का बयाना करके, प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच कर 19 लाख रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): 20 मरले के प्लाट का बयाना करके, प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच कर 19 लाख रुपए हड़पने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में जशनदीप कौर पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि वह अपनी माता का उपचार करवाने के लिए अपनी बुआ के घर नवांशहर में रहने लग पड़ी थी।

उसने बताया कि उसके बुआ के लड़के अमनदीप सिंह उर्फ सोनू ने उसे गढशंकर रोड़ नवांशहर में एक जगह जिस पर 3 दुकानें बनी हुई दिखाई थी जिसका सौदा 58 लाख रुपए में तय हुआ था। उसने बताया कि उक्त सोनू ने उससे पहले 19 लाख रुपए की मांग की थी जो उसने उसे दे दिए थे। उसने बताया कि उस समय उनके बीच कोई बयाना अथवा लिखत नही हुआ था। उसने बताया कि पहले उसकी माता तथा बाद में उसके पिता की मौत हो गई।

इसके बाद उसने उक्त अमनदीप उर्फ सोनू से जगह की रजिस्टरी करवाने की बात की परन्तु उसने उसे रजिस्टरी करवा कर नही दी। बाद में अमनदीप सिंह ने उसके साथ 20 मरले प्लाट बा-हद रकबा बरनाला कला का बयाना कर लिया परन्तु उसकी भी रजिस्टरी नहीं करवाई। उसने बताया कि बाद में उसे पता चला कि बरनाला कलां का प्लाट अमनदीप के नाम पर नही बल्कि उसकी पत्नी के नाम पर है जिसे भी उसने अन्य व्यक्तियों को बेच दिया है।

उसने बताया कि पुलिस के पास शिकायत करने पर उक्त अमनदीप ने उसे उसके 19 लाख रुपए किश्तों में देने का समझोता किया परन्तु उसमें से केवल 6 लाख रुपए दिए तथा शेष राशि नही दे रहा है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है।

उपरोक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपित अमनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हीर मार्कीट गढ़शंकर रोड़ नवांशहर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!