नवांशहर में एनकाउंटर! शूटर्स और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग

Edited By Kalash,Updated: 08 Aug, 2026 04:31 PM

encounter in nawanshahr

विदेश में बैठे गैंगस्टर खत्री गैंग के सदस्यों के कहने पर नवांशहर के मूसापुर रोड पर एक व्यक्ति की हत्या करने आए तीन शूटर्स में से दो को पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

नवांशहर (त्रिपाठी): नवांशहर में पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर खत्री गैंग के सदस्यों के कहने पर नवांशहर के मूसापुर रोड पर एक व्यक्ति की हत्या करने आए तीन शूटर्स में से दो को पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए S.S.P. तुषार गुप्ता ने बताया कि बाइक पर सवार तीन शूटर मूसापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से आए थे। CIA स्टाफ नवांशहर के इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज चौधरी की पुलिस पार्टी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन खत्री गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर जान से मारने के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो शूटर्स को दो-दो गोलियां लगीं और वे घायल हो गए। S.S.P. ने बताया कि फायरिंग में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है, जबकि एक शूटर की गोली इंस्पेक्टर नीरज के कान के ठीक पास से निकल गई। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी और दोनों घायल शूटरों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान अजयवीर सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी उड़ापड़ (नवांशहर), अजय पुत्र बिहारी निवासी जालंधर और फरार शूटर की पहचान दविंदर के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से 30 बोर की 2 पिस्टल, 3 मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, 6 खाली खोखे और एक ग्लॉक 9mm बरामद हुई है।

PunjabKesari

पुलिस मुखी ने बताया कि पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वाले विदेश में बैठे खत्री गैंग के मेंबर साबी मीरपुर, प्रणव सहगल उर्फ ​​पारू नवांशहर और गग्गी समेत कुल 8 आरोपियों के नाम बताए हैं, जिनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है और दविंदर को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। पुलिस मुखी ने बताया कि हत्या की कोशिश का कारण पुरानी रंजिश मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय पुत्र बिहारी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग धाराओं के तहत 5 केस दर्ज हैं। इस मौके पर एस.पी. इन्वेस्टिगेशन सर्वजीत सिंह वाहिया, एस.एच.ओ. नवांशहर सिटी इंस्पेक्टर अवतार सिंह और सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर नीरज चौधरी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!