स्पेन भेजने का झांसा देकर 6.64 लाख की ठगी, महिला समेत 2 ट्रैवल एजेंटों पर केस

Edited By Urmila,Updated: 04 Aug, 2026 02:30 PM

fraud worth lakhs committed under the pretext of sending someone to spain

स्पेन भेजने का झांसा देकर 6,64,500 रुपए की ठगी करने के आरोप में महिला सहित 2 ट्रैवल एजेन्टों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी) : स्पेन भेजने का झांसा देकर 6,64,500 रुपए की ठगी करने के आरोप में महिला सहित 2 ट्रैवल एजेन्टों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस कमिशनर लुधियाना रेंज को दी शिकायत में जसविन्दर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव ललतो जिला लुधियाना तथा जोगा सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी गांव पद्दी जिला लुधियाना ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया विज्ञापन से आर.के. ओवरसीज दफतर बहराम जिन्हें लववीन कौर तथा सुखविन्दर मल्ल ट्रैवल एजेन्ट चलाते है संबंधी जानकारी हासिल हुई थी। 

उन्होंने बताया कि उक्त एजेन्टों के साथ स्पेन जाने का सौदा प्रति व्यक्ति 8 लाख कुल 16 लाख रुपए में तय हुआ जिसमें से 6.80 लाख रुपए की राशि पहले देनी थी तथा शेष राशि स्पेन पहुंचने के बाद देनी थी। उन्होंने बताया कि उक्त एजेन्टों ने उन्हें पुर्तगाल, पोलैंड तथा माल्टा से होते हुए स्पेन भेजने का भरोसा दिया था। उन्होंने बताया कि पेशगी राशि लेने के बाद उक्त ट्रैवल एजेन्ट उन्हें लारे लगाने लग पड़े जब उन पर थोड़ा दबाव बनाया तो उन्होंने ने उन्हें अजरबैजान भेज दिया तथा 2 दिन के बाद वहां से आगे भेजने का भरोसा दिया। 

उन्होंने बताया कि अजरबैजान में उनका 6 दिन का स्टे होने पर उन्होंने जब ट्रैवल एजेन्टों से बात की तो उन्होंने उन्हें वापिस इंडिया बुला लिया तथा द्वारा स्पेन भेजना का वायदा किया परन्तु उन्होंने उन्हें स्पेन नहीं भेजा तथा 10 लाख रुपए ओर लेने की बात करने लगे। उन्होंने कहा कि उक्त एजेन्टों ने न तो उन्हें स्पेन भेजा तथा न ही उनके पैसे वापिस कर रहे है उल्टा उन्हें धमकियां दी जा रही है। पुलिस कमिशनर को दी शिकायत में उन्होंने अपना राशि वापिस करवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। 

उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी.स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना बहराम की पुलिस ने आरोपी एजेन्ट सुखविन्दर मल्ल पुत्र परमजीत निवासी गांव कट्ट थाना बहराम तथा लवलीन कौर पुत्र किशन कुमार निवासी शहीद उधम सिंह नगर फगवाड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!