Edited By Kalash,Updated: 10 Aug, 2026 05:19 PM

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 5 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 5 ग्राम हेरोइन के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी नवांशहर में तैनात ए.एस.आई. नरेश कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश थाना सिटी नवांशहर से गांव दुर्गापुर लिंक रोड की ओर जा रही थी कि जब पुलिस पार्टी मेन रोड से दुर्गापुर के नजदीक पहुंची तो सामने की साईड से एक महिला पैदल आती दिखाई दी। जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा हाथ में पकड़ा पारदर्शी लिफाफा घास फूंस में फैंक कर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगी। उसे महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से रोक कर जब फैंके गए लिफाफें की जांच की तो उसमें से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान सर्बजीत कौर उर्फ रीना पत्नी गुरप्रीत राम निवासी महिंदीपुर थाना सिटी नवांशहर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज है। एक अन्य मामले में थाना बलाचौर की पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. लखवीर चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ फौजी पुत्र दिलबाग राए उर्फ काका निवासी सियाना थाना बलाचौर के तौर पर हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here