Punjab के लुधियाना सहित कई इलाकों में Powercut, 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Mar, 2026 09:20 PM

power cut in many areas of punjab

पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 66 के.वी. सब-स्टेशन बजरूढ़ के अधीन आने वाले गांव अबियाना के 11 के.वी. फीडर की बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने चलते प्राप्त हुए परमिट के तहत 10 मार्च, मंगलवार को सुबह...

लुधियाना  (खुराना): पंजाब के लुधियाना में बिजली कट लगने की सूचना है। पावरकॉम की सिटी वैस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ते छावनी मोहल्ला बिजलीघर में तैनात एस.डी.ओ. शिव कुमार ने बताया कि इलाके में बिजली की लाइनों और 11 के.वी. पावर ट्रांसफार्मर सहित 66 के.वी. अमलतास ग्रिड की जरूरी मरम्मत के चलते 10 मार्च को 11 के.वी. भट्टियां फीडर, 11 के.वी जैन फीडर, 11 के.वी. गिरनार हौज़री, 11 के.वी. बी.के. फीडर 11 के.वी. गुरु हरराय फीडर, 11 के.वी. ऑक्टेव फीडर, 11 के.वी. कुतबेवाल फीडर को सुरक्षा के लिहाज से बंद रखा जाएगा।इसके चलते संबंधित इलाकों में सुबह 10 से लेकर शाम 5 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

नूरपुरबेदी (भंडारी, सैनी) : पंजाब के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 66 के.वी. सब-स्टेशन बजरूढ़ के अधीन आने वाले गांव अबियाना के 11 के.वी. फीडर की बिजली लाइनों की आवश्यक मुरम्मत किए जाने चलते प्राप्त हुए परमिट के तहत 10 मार्च, मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विभिन्न गांवों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस संबंधी अतिरिक्त सहायक अभियंता, पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड उप कार्यालय तख्तगढ़ कुलविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान अबियाना, नंगल, हरिपुर फूलड़े, टिब्बा टप्परियां, खड्ड राजगिरी और खड्ड बठलौर आदि गांवों की घरेलू बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि चलते कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।

इसी तरह नंगल इलाके में भी बिजली बंद रहेगी। पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा जनरल मैंटीनेंस के लिए 11 के.वी. गोहलणी फीडर की 10 मार्च को बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते सहायक कार्यकारी इंजी. संचालन उप मंडल पी.एस.पी.सी.एल. नंगल ने बताया कि एरिया के अधीन आते गांव छोटेवाल, सैहजोवाल, हाजीपुर, भट्टों, गोहलणी, बेलाध्‍यानी, संगतपुर, सुखसाल, सूरेवाल आदि एरिया की बिजली 10 मार्च को सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक बंद रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!