होला मोहल्ला पर AK-47 मॉडल वाली बाइक से पहुंचा जालंधर का युवक, पुलिस ने की कार्रवाई

Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2026 12:45 PM

a jalandhar youth arrived at hola mohalla on an ak 47 bike

होला मोहल्ला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्री आनंदपुर साहिब की एंट्री

पंजाब डेस्कः होला मोहल्ला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के तहत श्री आनंदपुर साहिब की एंट्री पर पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की हुई है। इसी दौरान जालंधर के शाहकोट से आए एक युवक की अजीब तरह से मॉडिफाई की गई बाइक को पुलिस ने रोक लिया।

युवक अपने दोस्त के साथ होला मोहल्ला पर माथा टेकने आया था। उसकी पहचान दिलजीत के रूप में हुई है। पुलिस को बाइक पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं मिली। आगे की तरफ नंबर की जगह “होला महल्ला” लिखा हुआ था। बाइक पर लोहे से बनाई गई AK-47 का मॉडल भी लगाया गया था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है और उसने खुद ही सरिए के टुकड़ों से AK-47 का मॉडल बनाकर बाइक पर वेल्ड किया है। इसके अलावा बाइक में तेज आवाज वाला प्रेशर हॉर्न भी लगाया गया था।

पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर युवक का चालान काटा और उसे समझाकर छोड़ दिया। चालान की राशि के बारे में पुलिस ने जानकारी नहीं दी। वहीं पुलिस का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्वक और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!