Punjab के कई सारे इलाकों में Powercut, 8 घंटे बिजली रहेगी बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2026 09:11 PM

power cuts in several areas of punjab

पंजाब के रूपनगर में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 132 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन आसरों से चलने वाले 11 के.वी. नाइलट फीडर और बिरला (एग्रीकल्चर) फीडर की बिजली सप्लाई 11 के.वी. लाइन की ज़रूरी मुरम्मत के कारण 12 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5...

रूपनगर (विजय शर्मा) : पंजाब के रूपनगर में बिजली कट लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि 132 के.वी. ग्रिड सब स्टेशन आसरों से चलने वाले 11 के.वी. नाइलट फीडर और बिरला (एग्रीकल्चर) फीडर की बिजली सप्लाई 11 के.वी. लाइन की ज़रूरी मुरम्मत के कारण 12 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी, जिसके चलते फूल कलां, फूल खुर्द, नाइलट कॉलेज, खैराबाद, सुरतापुर, गुरदासपुरा आदि गांवों की घरेलू, कमर्शियल और खेती की बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा। यह जानकारी डिपार्टमेंट के इंजीनियर प्रभात शर्मा ने दी।
 
नंगल  (सैनी) :
इसी तरह नंगल इलाके में भी बिजली बंद रहेगी। पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा सिविल अस्‍पताल नंगल को हॉट लाईन सप्‍लाई देने के बनाए जा रहे नए फीडर के कारण 12 मार्च वीरवार को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक 11केवी ज्ञानी मार्कीट फीडर की बिजली सप्‍लाई बंद रहेगी। सहायक कार्यकारी इंजी. संचालन उपमंडल पी.एस.पी.सी.एल. ने बताया कि ज्ञानी फीडर के अधीन आते एरिया राज नगर, हम्‍बेवाल, निक्‍कू नंगल, इंदिरा नगर आदि की बिजली सप्‍लाई बंद रहेगी। उन्‍होंने बताया कि इस शटडाउन का समय बढ़ाया भी जा सकता है और मौसम खराब होने की स्थिति में इस शटडाउन को रद्द भी किया जा सकता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!