मिड-डे मील वर्करों ने ‘आप’ सरकार के खिलाफ बजाया संघर्ष का बिगुल, 8 मार्च को लेकर कर दिया ऐलान

Edited By Urmila,Updated: 02 Mar, 2026 12:29 PM

mid day meal workers opened a front

मिड-डे मील वर्कर यूनियन पंजाब, जिला रूपनगर की एक अहम बैठक रेस्ट हाउस नूरपुरबेदी में जिला प्रधान कमलेश कौर और कैशियर महिंदर कौर की अगुवाई में आयोजित हुई।

नूरपुरबेदी (भंडारी) : मिड-डे मील वर्कर यूनियन पंजाब, जिला रूपनगर की एक अहम बैठक रेस्ट हाउस नूरपुरबेदी में जिला प्रधान कमलेश कौर और कैशियर महिंदर कौर की अगुवाई में आयोजित हुई। जिसमें कुक बीबियो की लंबित मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया गया।

यूनियन नेताओं ने बताया कि पंजाब के शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री को कई बार मांग पत्र सौंपे गए तथा बैठकों का आयोजन भी किया गया, लेकिन हर बैठक बे नतीजा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं, जबकि कुक बहनों की किसी भी जायज मांग का समाधान नहीं किया गया है। इससे वर्करों में भारी नाराजगी पाई जा रही है।

इस मौके पर पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के नेता राम लुभाया द्विवेदी और जसविंदर पाल ने जानकारी दी कि पंजाब मुलाजिम और पेंशनरों के सांझा फ्रंट की ओर से सतीश राणा की अगुवाई में 8 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल रोष धरना दिया जाएगा। इसके बाद विधानसभा की ओर रोष मार्च निकाला जाएगा। इस प्रदर्शन में पंजाब भर से हजारों मुलाजिम और पैंशनर भाग लेंगे। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

बैठक में ब्लॉक नूरपुरबेदी की प्रधान सतविंदर कौर, ब्लॉक तख्तगढ़ की प्रधान नरेंद्र कौर, ब्लॉक रोपड़ की प्रधान शहनिला, जसवीर कौर, दीप कौर, सरोज वाला, सरजीत कौर, मलकीत कौर, हरजीत कौर, पिन्नू और सोम नाथ सहित अन्य कई कुक बहनें और यूनियन नेता उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!