Punjab में बाढ़ का अलर्ट! आज खुलेंगे 2 बड़े डैम के गेट

Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2025 01:46 PM

punjab flood alert

पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए आज 2 बड़े डैमों के गेट खोले जाने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला हेडवर्क्स से 20 हजार से 25 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है, जो फाजिल्का की ओर बहेगा। बताया गया है कि हेडवर्क्स के 3 या 4 गेट खोले जा रहे हैं ताकि बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं। 2023 में अचानक आई बाढ़ ने भारी नुकसान किया था, इसलिए इस बार भी लोग हिमाचल की बारिश और संभावित बादल फटने को लेकर डरे हुए हैं।

उधर, पंजाब से गुजरने वाली घग्घर नदी में भी आज जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रेस्क्यू टीमें तैयार रखी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। इधर, हिमाचल के कांगड़ा और पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवाड़ा इलाके में स्थित ब्यास नदी पर बने पोंग डैम का जलस्तर पिछले 24 घंटों में करीब 3 फीट बढ़ गया है। इस कारण आज पोंग डैम के कुछ गेट खोले जा सकते हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!