Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2022 06:31 PM

विधानसभा चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद अकाली दल पंजाब की राजनीति के शून्य पर चला...........
लुधियाना (हितेश): विधानसभा चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद अकाली दल पंजाब की राजनीति के शून्य पर चला गया है क्योंकि बिक्रम मजीठिया की पत्नी को छोड़कर बादल परिवार के सभी सदस्य हार गए हैं। इनमें प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, मनप्रीत बादल, आदेश प्रताप केरो, बिक्रम मजीठिया का नाम शामिल है। इससे जुड़ा दिलचस्प पहलु यह है कि बादल परिवार के उक्त सभी सदस्यों को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर यह कहा जा रहा है कि 1957 के बाद पहला मौका होगा जब विधानसभा में बादल परिवार का कोई सदस्य नहीं होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here