Punjab : स्कॉर्पियो में चल रही थी नशे की सप्लाई, 20 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Mar, 2026 08:22 PM

punjab drug supply racket operating in a scorpio 3 arrested

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना जंडियाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद करते हुए स्कॉर्पियो कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय...

अमृतसर (रमन): पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना जंडियाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद करते हुए स्कॉर्पियो कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशे की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि थाना मेहता के इंचार्ज हरपाल सिंह और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में हेरोइन की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जब संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो आरोपियों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का पीछा किया और ब्यास के पास गांव जमालपुर में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।

गाड़ी की तलाशी के दौरान 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, एक 30 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और बलदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दो आरोपी कोट हिरदे से संबंधित हैं, जबकि तीसरे के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि यह नशा कहां से लाया गया, किसे सप्लाई किया जाना था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

 

इसी तरह एक अन्य मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी गैंगस्टर सेल ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 450 ग्राम हेरोइन और 5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदी मसीह (निवासी गांव चौगावां, थाना लोपोके), जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू (निवासी छेहरटा), विलियम उर्फ बिल्ला (निवासी गांव चौगावां) और करणबीर सिंह उर्फ करण (निवासी गांव चौगावां) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान चेकिंग करते समय तीन आरोपियों मदी मसीह, जसप्रीत सिंह और विलियम को नहर कॉलोनी इलाके से काबू किया गया। इनके पास से 240 ग्राम हेरोइन और 5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि यह हेरोइन उनके साथी करण से लाई गई थी।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी करणबीर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 210 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपी ग्वाडामंडी इलाके में एक पीजी में रह रहे थे और वहीं से नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब उनसे गहन पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य लिंक का पता लगाने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!