सांसद अमृतपाल के करीबी रिश्तेदार के घर NIA की रेड,  चाची को थाने ले गई टीम

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2024 11:36 AM

nia raids the house of a close relative of mp amritpal

खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा के घर पर एन.आई.ए. ने छापा मारा है। परिजनों के मुताबिक, छापेमारी आज सुबह 5 बजे की गयी।

ब्यास : खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा के घर पर एन.आई.ए. ने छापा मारा है। परिजनों के मुताबिक, छापेमारी आज सुबह 5 बजे की गयी। इस दौरान सांसद के चाचा परगट सिंह घर पर नहीं मिले। इसके बाद टीम उनकी पत्नी अमरजीत कौर को पूछताछ के लिए ब्यास थाने ले गई है। उनके पीछे अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह भी थाने पहुंच गए हैं।

परगट सिंह के परिजनों ने बताया कि एन.आई.ए. ने सुबह-सुबह छापेमारी की थी। परगट सिंह रईया के कस्बे में रेड की गई है।  परगट सिंह सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारी में चाचा लगते हैं। वह जल्लूपुर गांव का रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एन.आई.ए. ने घर के किचन, बेडरूम आदि में भी काफी तलाशी ली है।

जानकारी के मुताबिक एन.आई.ए. की ओर से पंजाब में सुबह-सुबह कई जगहों पर छापेमारी की गई है। एन.आई.ए. की टीम ने अमृतसर के सुल्तानविंड, रईया, घुमान, मोगा के समालसर में छापेमारी की है।  एन.आई.ए. की टीम ने मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के कस्बे स्मालसर में कविशर मक्खन सिंह मुसाफर के घर पर सुबह करीब 6 बजे अचानक छापेमारी की। खबर लिखे जाने तक एन.आई.ए. की टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!