युवराज-हार्दिक की AI फोटो पर हंगामा, गोल्डन टेंपल मर्यादा को लेकर मचा बवाल

Edited By Kalash,Updated: 21 Mar, 2026 12:14 PM

golden temple ai cricketer pic controversy

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को लेकर एआई से बनाई गई तस्वीरों पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।

पंजाब डेस्क: अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को लेकर एआई से बनाई गई तस्वीरों पर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ एआई जनरेटेड फोटो में क्रिकेटरों और फिल्मी हस्तियों को गोल्डन टेंपल परिसर के साथ दिखाया गया है। इनमें कुछ के सिर ढके हुए और कुछ को बिना सिर ढके दिखाए जाने पर धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। सिख परंपरा के अनुसार श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश के दौरान सिर ढकना अनिवार्य माना जाता है।

बताया जा रहा है कि एक फेसबुक पेज ने ऐसी तस्वीरें सांझा की हैं, जिनमें युवराज सिंह और हार्दिक पांड्या को बिना सिर ढके दर्शाया गया, जबकि साथ मौजूद अन्य लोगों के सिर ढके हुए नजर आए। तस्वीरों के एआई जनरेटेड होने का उल्लेख जरूर किया गया है, लेकिन फिर भी इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

इससे पहले भी एआई के जरिए श्री हरमंदिर साहिब से जुड़े आपत्तिजनक विजुअल वायरल होने पर विवाद हो चुका है। अब इस नए मामले में भी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा एतराज जताया है। एसजीपीसी का कहना है कि इस तरह की सामग्री पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को शिकायतें भेजी जा रही हैं। साथ ही, ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!