अमृतसर में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 10:50 AM

eid ul fitr celebrated in amritsar

आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

अमृतसर (रमन): आज पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में जमा हुए। खासकर खैरुद्दीन जामा मस्जिद में हज़ारों की संख्या में नमाजियों ने जमा होकर नमाज पढ़ी और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

PunjabKesari

नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी दुनिया में अमन-चैन कायम रहने के लिए खास दुआ की। लोगों ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में 30 दिन रोजे रखे जाते हैं, जिसमें हर दिन करीब 15 घंटे रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। इस दौरान नमाज पढ़ने और खुद को गुनाहों से दूर रखने से रूहानी पवित्रता मिलती है। इस मौके पर मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद दानिश ने कहा कि ईद-उल-फितर को “मीठी ईद” भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन खुशियां बांटी जाती हैं और मीठे पकवान बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में पूरी दुनिया में तनाव और युद्ध का माहौल है, इसलिए सभी को एक साथ आकर शांति और भाईचारे का संदेश देना चाहिए।

समुदाय के लोगों ने यह भी अपील की कि हमें नफरत छोड़कर प्यार और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ जीना चाहिए और पूरी इंसानियत की भलाई के लिए दुआ करनी चाहिए। ईद के इस पवित्र मौके पर सभी ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि धर्म कोई भी हो, इंसानियत सबसे बड़ी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!