Punjab: जिले में लग गई सख्त पाबंदियां, शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक...

Edited By Kamini,Updated: 31 Oct, 2025 06:57 PM

new restrictions orders

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने जिले में विभिन्न प्रतिबंध जारी किए हैं।

फाजिल्का (नागपाल, बंटी) : डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने जिले में विभिन्न प्रतिबंध जारी किए हैं। यह प्रतिबंध 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने आदेश में जिले में 50 माइक्रोन से कम मोटाई, 8.13 से कम आकार और बिना निर्दिष्ट रंग के अलग-अलग प्लास्टिक लिफाफों के उपयोग/निर्माण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, इन लिफाफों को नालियों/सीवरेज या सार्वजनिक स्थानों पर फैंकना भी प्रतिबंधित है।

फाजिल्का जिले की सीमा से लगे गांवों और बी.पी.ओ. में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक आम जनता के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने का एक और आदेश जारी किया गया है। सीमा क्षेत्र की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फाजिल्का जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ सीमा चौकियों में आम जनता के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। यह आदेश सेना, बी.एस.एफ., पुलिस, ठेकेदारों और उन श्रमिकों पर लागू नहीं होगा जो सैन्य क्षेत्र में यां सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी परमिट पर मजदूरी कर रहे हैं।

एक अन्य आदेश में डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का जिले की सीमा के भीतर कांटेदार तारों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों ने अपने प्लाटों, खेतों और अन्य स्थानों को जानवरों से बचाने के लिए कांटेदार तारों के साथ कोबरा तारों का भी उपयोग करना शुरू कर दिया है, जो बहुत नुकीले होते हैं और प्राकृतिक जीवों और मनुष्यों के जीवन के लिए खतरा पैदा करते हैं।

फाजिल्का जिले की सीमा के भीतर आम जनता द्वारा सैन्य रंग की वर्दी और वाहनों की खरीद, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कुछ शरारती तत्व सैन्य रंग के वाहनों जैसे जीप/मोटरसाइकिल, ट्रक आदि का प्रयोग किसी अवैध कार्य या हिंसक घटना को अंजाम देने के लिए कर सकते है। जिला फाजिल्का की सब जेल फाजिल्का के 500 वर्ग मीटर क्षेत्र को नो ड्रोन जोन घोषित करने का आदेश जारी किया गया है। डी.सी. ने कहा कि ड्रोन आम लोगों तक आसानी से पहुंच चुके हैं और कोई भी इनका दुरुपयोग जेलों में बंद खतरनाक कैदियों को मोबाइल फोन/नशे, हथियार और सामग्री की आपूर्ति करने के लिए कर सकता है। लाल जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए ऐसे सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!