Edited By Kamini,Updated: 08 Apr, 2023 02:03 PM

नवजोत सिंह सिद्धू आज दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे हैं।
जालंधर (सोनू): नवजोत सिंह सिद्धू आज दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने संतोख सिंह चौधरी की धर्मपत्नि व बेटे से मुलाकात करते हुए दुख सांझा किया। इस मौके सिद्धू के साथ राजिंदर बेरी, परगट सिंह व अन्य कांग्रेस वर्कर भी मौजूद रहे। जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी मौत के बाद से जालंधर लोकसभा उप चुनावों का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी को अपने उम्मीदवार घोषित कर टिकट दिया है।
गौरतलब है कि संतोख चौधरी की भारता जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू रोडरेज केस में पटियाला जेल में बंद थे। इसलिए जेल से छुटने के बाद वह अब उनके परिवार वालों से मिलने पहुंचे हैं। आपको बता दें गत दिनों सिद्धू दिल्ली राहुल व प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे थे। आज वह संतोख चौधरी के परिवार वालों से मिलने के बाद अपने घर अमृतसर पहुंचेगे।

नवजोत सिंह सिद्धू सुबह पटियाला से निकले और दोपहर करीब एक बजे जालंधर पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि सांसद संतोख चौधरी के घर जाकर वे पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा क्षेत्रों को लेकर बैठक भी कर सकते हैं।
