'सिद्धे मत्थे च गोली मारांगे', मशहूर पंजाबी गायक को जान से मारने की धमकी

Edited By Urmila,Updated: 15 Mar, 2026 10:03 AM

famous punjabi singer badshah

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए बादशाह को खुली चेतावनी दी गई है कि इस बार निशाना उनका क्लब नहीं, बल्कि वे खुद होंगे।

पंजाब डेस्क : हरियाणा के पानीपत में मनी एक्सचेंज सेंटर पर हुई फायरिंग के बाद अब मशहूर बॉलीवुड रैपर Badshah को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए बादशाह को खुली चेतावनी दी गई है कि इस बार निशाना उनका क्लब नहीं, बल्कि वे खुद होंगे।

मनी एक्सचेंज सेंटर पर अंधाधुंध फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर स्थित ‘हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड’ नाम के मनी एक्सचेंज सेंटर पर शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने करीब 7 राउंड फायर किए, जिनकी गोलियां दुकान की खिड़कियों पर लगीं और शीशे टूट गए। घटना के वक्त मौजूद कर्मचारी हरीश और प्रीति ने काउंटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।

Rapper Badshah

सोशल मीडिया पोस्ट में बादशाह को चेतावनी

फायरिंग के बाद रणदीप मलिक और अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह कार्रवाई हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक ‘ट्रेलर’ है। पोस्ट के अंत में रैपर बादशाह को निशाना बनाते हुए लिखा गया कि 2024 में उनके क्लब के बाहर धमाके ‘ट्रेलर’ थे और अब सीधे उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई है। सीधे माथे पर गोली मारेंगे। पोस्ट में 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में क्लबों के बाहर हुए धमाकों का भी जिक्र किया गया है।

‘टट्टीरी’ गाने को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि बादशाह को मिली धमकी की एक बड़ी वजह 1 मार्च को रिलीज हुआ उनका गाना Tattiri है। गाने में आपत्तिजनक शब्दों और स्कूली लड़कियों को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया। इस मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बादशाह के पेश न होने पर कड़ा रुख अपनाया है। बादशाह के पेश न होने पर उन्होंने पुलिस को उनका पासपोर्ट ज़ब्त करने और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। DSP सतीश वत्स ने ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA की टीमें तैनात कर दी गई हैं। CCTV फुटेज के आधार पर तीनों हमलावरों की पहचान की जा रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई की भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!