संगरूर में डबल मर्डर: दामाद ने ससुर और साले को गोली मारकर की ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 30 Apr, 2026 12:02 PM

murder in sangrur

जिले के गांव शादीहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,

संगरूर: जिले के गांव शादीहरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, गांव शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह (पुत्र अमरीक सिंह) ने अपने ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
सूत्रों के मुताबिक, गुरविंदर सिंह का विवाह पटियाला जिले के गांव रसौली निवासी वीरपाल कौर के साथ हुआ था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!